कौशाम्बी, जून 21 -- पइंसा थाना पुलिस ने नौ जून को सरवनपुर गांव में हुए भूमि विवाद को लेकर कातिलाना हमले के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आठ लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे आरोपियों के होश उड़े हैं। पइंसा थाना क्षेत्र के सरवनपुर (रमसहाईपुर) गांव के अवधेश कुमार पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही रामभवन आदि से उसका भूमि विवाद चल रहा है। 15 जून को आयुक्त की कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। विपक्षी रामभवन व उसके परिवार के शिवभवन, दीपक, राममिलन, रवि पाल, उमेशचंद्र, सुमित और सुनील ने घात लगाकर उस पर हमला किया। कुल्हाड़ी, गड़ासा से प्रहार किया गया। इससे उसको चोटें आई। मरणासन्न हालत में उसको छोड़कर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जाते समय आरोपी उसका मोबाइल भी उठा ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को द...