भूमि विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष, 11 जख्मी
हमीरपुर, मई 28 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम मॉचा में बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र मॉचा निवासी शहादत अली और छिद्दू अली में काफी अरसे से भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- एक ही परिवार के दो पक्षों में भिड़ंत, महिलाओं-बच्चों सहित 11 जख्मी दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर पिल पड़े। वहीं महिलाओं ने छत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.