गोंडा, फरवरी 17 -- परसपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम भौंरीगंज में एक व्यक्ति द्वारा पैसा लेकर भूमि बैनामा न करने के मामले में थाने लाकर एक पक्षीय किए जाने कार्रवाई से नाराज एसपी विनीत जायसवाल ने थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच करनैलगंज के सीओ/एएसपी अभिषेक दवाच्या को सौंपी गई है। देहात कोतवाली में तैनात एसएसआई कमल शंकर चतुर्वेदी को थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। बीते वर्ष सोलह जुलाई की रात चोर राजमंदिर से तीन अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चुरा ले गए थे। इसके बाद एसपी ने थाने के इंस्पेक्टर शरदेन्दु कुमार पाण्डेय व एसएसआई सभाजीत सिंह का स्थानांतरण कर दिया था। कप्तान ने भरोसा जताते हुए बीते सर्विलांस सेल/स्वाट टीम के प्रभारी अनुज को परसपुर थाने की कमान सौंपी थी। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.