रांची, जून 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुड़ीडीह मौजा स्थित दो एकड़ 75 डिसमिल भूमि मामले में प्रभावित ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सक्षम अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रविवार को करमा भोगता की अध्यक्षता में बैठक भी की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जोन्हा फॉल भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और रांची एसएसपी राकेश कुमार को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भूमि के नामांतरण और अभिलेखों में बदलाव के दौरान पुराने रिकॉर्ड, जमाबंदी और पूर्व दर्ज दस्तावेजों की अनदेखी की गई, जिससे वास्तविक स्वामित्व प्रभावित होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...