समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- राजीव कुमार बिथान/हसनपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में बुधवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झोपड़ी निर्माण को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे से हुई मारपीट में एक अधेड़ की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मोरकाही गांव निवासी मो.रज्जाक (55 वर्ष) के रूप में की गई। गुस्साये लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।सूचना मिलने पर हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद और बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं स्थिति को नियंत्रित किया। जांच में घटनास्थल हसनपुर थाना क्षेत्र में पाए जाने के बाद हसनपुर पुलिस ने मामले की कमान संभाली। हसनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...