गंगापार, अप्रैल 21 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का भी प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार निवासी अधिवक्ता सतीश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने जगदीशपुर चांधन स्थित एक भूमि का विधिवत रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया है। आरोप है कि उसी जमीन पर कुछ अराजक तत्व अवैध निर्माण करा रहे थे। 11 अप्रैल 2026 को सूचना मिलने पर अधिवक्ता ने डायल 112 पर शिकायत की। मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो रंजिशन दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...