भूमि विवाद मामलों की सुनवाई तेज, कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश
औरंगाबाद, जून 20 -- दाउदनगर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अधिकारी रोहित कुमार एवं वरीय लिपिक भगवान पासवान भी उपस्थित रहे। जनता दरबार में जमीन विवाद का एक नया मामला सामने आया, जबकि 25 मामले पूर्व से लंबित थे। सभी मामलों की सुनवाई की गई, लेकिन किसी का अंतिम निष्पादन नहीं हो सका। सुनवाई के दौरान छह मामलों में भूमि मापी कराने का आदेश जारी किया गया। वहीं पांच मामलों में कर्मचारियों से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जमीन संबंधी विवादों को समय पर सुलझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.