बलरामपुर, मार्च 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। तहसील बलरामपुर में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान तय समय के भीतर किया जाए और निस्तारण ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर डीएम ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करे और विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.