अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के गोपालनगर वार्ड नंबर 14 निवासी शहजादी ने भूविवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में रहमान, रसो उद्दीन, नवाजूल कैय्यूम आदि शामिल हैं। घटना 29 मार्च की बतायी गयी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...