साहिबगंज, जून 2 -- बरहेट । थाना क्षेत्र के भोगनाडीह गांव में बीते सोमवार को भूमि विवाद में हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 47 लोगों के खिलाफ बरहेट थाना में केस दर्ज किया गया है। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 16 लोग घायल हुए थे। इस मामले में तत्काल 9 लोगों की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उपरोक्त जानकारी बोरियो पुलिस निरीक्षक नूनू देव राय व बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को दी है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि भोगनाडीह मौजा में 17 कट्ठा 11 धूर भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में हिंसक झड़प: घायल नूर मोहम्मद की मौतघायल लोगों की जानकारी एक पक्ष से सकीला बीबी के आवेदन पर 13 नामजद पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मृतक का भाई जलालूद्दीन अं...