भूमि विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
लखनऊ, मार्च 31 -- नगराम, संवाददाता। नगराम के कलंदर खेड़ा गांव में सोमवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।नगराम के भोरा खुर्द मजरा कलंदर खेड़ा निवासी सूरज व जय नारायण एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सूरज का आरोप है कि जय नारायण, शिव कुमार, विशेष, सचिन व अरुण ने घर के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव में दौड़े पिता प्रकाश व अन्य परिवारीजनों को पीटा। वहीं जय नारायण का आरोप है सोमवार की बीती देर रात 10 बजे प्रकाश, रवि कुमार व देवेंद्र गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूसों से जमकर पीटा। हमलावरों ने बचाव में दौड़ी पत्नी राखी, बेटे सचिन, बहू प्रीति पर भी हमला बोल दिया।युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.