हाजीपुर, फरवरी 15 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर अंचल कार्यालय के परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का कार्य देख रहे अंचलाधिकारी गौरव कुमार का अचानक तबियत खराब होने से बेहोश हो गए। सभी स्टाफ ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचाया। जहां उनका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय व डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। उनके बीपी, ईसीजी सहित अन्य जांच किए गए सलाइन चढ़ाया गया। उसके बाद वे होश में आए। स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी की मां, परिजन, संबंधी स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पहुंचे। वहीं डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीएमएस पटना रेफर किया गया। राजापाकर-01-शनिवार को सीएचसी में इलाज करते हुए अंचलाधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.