जहानाबाद, नवम्बर 29 -- करपी, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय करपी में अंचल अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार शनिवार को लगाया गया। नई सरकार गठित होने के बाद पहली बार अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में थाना में जनता दरबार शनिवार को लगाया जाता था। अब प्रत्येक शनिवार को अंचल में ही जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद की समस्या का निदान किया जाएगा। जनता दरबार में किंजर, करपी एवं शहर तेलपा थाना क्षेत्र के 8 भूमि विवाद के मामले आए, जिसमें चार का निष्पादन किया। चार अन्य मामलों का निष्पादन के लिए द्वितीय पक्ष को नोटिस भेजकर अगले जनता में बुलाया गया है। फोटो- 29 नवम्बर अरवल- 15 कैप्शन- करपी अंचल कार्यालय में शनिवार को दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.