भागलपुर, अप्रैल 5 -- प्रखंड सभागार में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान को लेकर आयोजित शनिवार शिविर में भूमि विवाद से जुड़े समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से दर्जनों फरियादी पहुंचे और अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। शिविर में प्रभारी सीओ रमन कुमार एवं प्रभारी आरओ मानवेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। अंचल कर्मी ने बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से कुल चार नए मामले सामने आए थे। जबकि अकबरनगर थाना क्षेत्र से चार नए वाद आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.