भूमि विवाद निपटाने गए पड़ोसी को सगे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला
हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया के गोहांड कस्बे में भूमि विवाद निपटाने गए पड़ोसी को दो सगे भाइयों ने खेत में ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों भाई फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से तनाव की स्थिति बनी हुई है। बड़ी आबादी वाले गोहांड कस्बे कमला नगर मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय देशराज बुधवार की शाम पड़ोसी सगे भाइयों चरन और राजेंद्र उर्फ घसौड़ी को समझाने खेत के पास नहर कोठी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- जमीन के टुकड़े के लिए खेला खूनी खेल, 2 सगे भाइयों ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला इन दोनों भाइयों का अपने ही चचेरे भाई हरेंद्र पुत्र रामप्रकाश से भूमि विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे विरुद्ध शिकायतें करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.