मैनपुरी, अप्रैल 29 -- भूमि विवादों के त्वरित और स्थायी निस्तारण के लिए मिशन समाधान को अभियान मोड में लागू करने के निर्देश डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कब्जे, पारिवारिक बंटवारे और दबंगों द्वारा कमजोर वर्ग की भूमि हड़पने जैसी समस्याएं आम हैं, जिनका समाधान अब पारंपरिक सुस्त प्रक्रिया के बजाय सशक्त और जवाबदेह प्रणाली से किया जाएगा। अभियान के तहत राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित की जाएंगी। प्रत्येक टीम में राजस्व अधिकारी, लेखपाल और पुलिस बल शामिल होगा। ये टीमें सीधे गांवों में जाकर विवादित स्थलों पर सीमांकन और नापजोख करेंगी। पारदर्शिता के लिए मौके पर ही फोटो, वीडियो और दस्तावेजीकरण कर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। यदि निस्तारण के बाद कोई पुनः कब्जा करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल प्...