बगहा, जनवरी 11 -- गौनाहा/जमुनिया, एसं। गौनाहा थाना के मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर खूब लाठियां बरसा रहे हैं। झड़प में कई लोगों के सिर फूटने और हाथ-पैर टूटने की सूचना है। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल होने वालों में शेख आरस, शेख एनुल्लाह, शेख साहब, शेख तबरेज, परवेज मुशर्रफ और शेख पैगाम, शेख रुस्तम, शेख मुस्ताक, शेख इकराम और शेख इश्खार घायल शामिल हैं। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.