छपरा, अप्रैल 2 -- उपमुख्यमंत्री की छपरा में जनसंवाद सह जनसुनवाई में दो टूक चेतावनी सूबे में आये 13,311 आवेदनों में से 8 हजार से अधिक मामलों का हो चुका है निष्पादन सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए संघर्ष करने वाले प्रशस्ति पत्र से होंगे सम्मानित पेज वन के लिए फोटो छपरा, नगर प्रतिनिधि। भूमि से जुड़े विवादों को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ सरकार का पूरी तरह एक्शन मोड सारण में गुरुवार को नजर आया। भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में गआयोजित भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस अभियान में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल, अराजकता या काम में व्यवधान पैदा करने की हर कोशिश पर सख्त कार्रवाई तय है और दोषियों की पूरी ...