अररिया, जनवरी 22 -- पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के सनगोड़ा गांव निवासी रुबेदा ने भूमि विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, तोड़फोड़, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें अवेश, खुर्शीद, मुर्शिद, फिरोज, मुसब्बीर, ईरफान, अजीम सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना बीते 15 जनवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना देने का कारण इलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि रात्रि करीब आठ बजे भूमि विवाद को लेकर उक्त नामजद लोगों ने आकर मेरे घर का टाटी उजाड़ने व तोड़फोड़ करने लगा। मना करने पर अपशब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने आये स्वजनों के साथ भी मारपीट करते हुए लूटपाट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.