आरा, मार्च 16 -- पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को सेवा, संवाद और समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की। मोआप कला के कमल नैनयोगी, आंबेडकर कॉलोनी की शैलकुमारी देवी और कोथुआं की आशा सिंह ने भूमि विवाद को लेकर आवेदन दिया। भूमि विवाद के तीनों मामलों का निपटारा कर दिया गया। तार गांव की सरिता कुमारी ने ट्राई साइकिल का आवेदन दिया, जिसका समाधान निकट भविष्य में करने का भरोसा दिलाया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने मामले की सुनवाई की। पेंशन से लेकर ट्राई साइकिल के मामले आये, जिसका निपटारा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मामलों का निपटारा किया जा रहा है और समाधान होने पर लोगों को लाभ भी मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...