भूमि विवाद को लेकर शिकायत, 10 नामजद
गंगापार, मई 27 -- जगदीशपुर चांधन गांव में भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने तथा पत्थर नसब को उखाड़ने के आरोप में संबंधित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। मामले में उपजिलाधिकारी न्यायालय से पूर्व में आदेश पारित होने का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने दोबारा पत्थर नसब कराने एवं अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता प्रभात कुमार के अनुसार भूमि को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन था, जिसमें न्यायालय द्वारा पत्थर नसब कराने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि राजस्व विभाग की मौजूदगी में कराए गए कार्य के दौरान लगाए गए पत्थरों को कुछ लोगों द्वारा उखाड़ लिया गया। साथ ही रात्रि में दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने की भी शिकायत की गई है। मामले को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.