बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट में केस दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के कुर्दा निवासी अब्दुल कवि का आरोप है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सुअरबरवा में भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने शनिवार को उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने कप्तानगंज के कलिगढ़ा निवासी अरोपित अरविन्द, संजीत, संतराम और पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.