मधेपुरा, जनवरी 16 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।अरार थाना क्षेत्र के पड़ौकिया वार्ड 8 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। घटना तकरीबन एक महीने पूर्व की है। घटना के बाद पंचायत में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। नाकामयाब रहने पर पुलिस को विलंब से घटना की जानकारी दी गई। एक पक्ष ग्रामीण पहलु दास की पत्नी संजुला देवी के आवेदन पर पड़ोसी बैजू दास सहित उसके परिवार के कुल चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि अमीन से मापी करा कर पंचों के समक्ष खेत का मेड़ बनाई थी। आरोपियों ने लाठी के बल पर मेड़ को तोड़ दिया। मना करने पर गाली गलोज और मारपीट की गई। दूसरे पक्ष के बैजू दास की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर पड़ोसी पहलू दास सहित उसके परिवार के कुल 9 लोगों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.