सीवान, मई 27 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के नगवां गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शैलेश कुमार प्रसाद की पत्नी सुमालती रानी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उसने गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया गया है। सभी पर उसने मारपीट व गाली - गलौज करने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...