उन्नाव, मार्च 1 -- चकलवंशी। परिवारिक भूमि बंटवारे की खुन्नस को लेकर रविवार गाली गलौज का विरोध करने पर मां बेटी पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गई। पीडिता ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण मजरा बादुल्लाखेड़ा गांव के रहने वाले मुन्नालाल की पत्नी आशा ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भूमि बंटवारे को लेकर परिवारिक उसे देख कर गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो हमला कर दिया। चीख पुकार सुन कर बेटी राधा बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की जिससे वह भी घायल हो गयी इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...