आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से मां-बेटे सहित नौ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदरपुर बरौली निवासी निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने गांव के पूर्व प्रधान की मिलीभगत से मेरे घर के पीछे आबादी की भूमि को कब्जा कर मकान बनवा लिया है। अब हमारे भूमि की तरफ से विपक्षी रास्ता मांगने के साथ ही दरवाजा खोल रहे हैं। विरोध करने पर रविवार को हमला कर दिया। लाठी-डंडे, फावड़ा से पीटने लगे। बचाव में आए बेटा आविश, अंकित, आदित्य, अंश, आयुष, बहू क्रांती, रिंका और पूनम पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। निर्मला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.