भूमि विवाद को लेकर मारपीट, केस दर्ज
भदोही, मई 2 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अवरना गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी सुरियावां में कराया गया। मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि दो पक्ष में काफी दिन से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इस बीच शनिवार को अचानक दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान मारपीट की घटना में 30 वर्षीय अजय पांडेय एवं 70 वर्षीय ऊषा पांडेय चोटिल हो गई। यह भी पढ़ें- जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में दो पक्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.