भूमि विवाद को लेकर मां-बेटियों को जमकर पीटा
गोंडा, जून 6 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विरहमतपुर लोनियनपुरवा की ननका पत्नी कंधई चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को भूमि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी सीताराम चौहान, सुखराम चौहान, दीपक चौहान निवासी मिर्जापुर बडर्कुइया, मंगरे चौहान ने मिलकर उसे व लड़की गुड्डा, पूजा, रीमा को मुक्का-थप्पड़ और डंडे से जमकर पीटा। घटना के वक्त वह बेटियों के साथ कुट्टी बाजार से सामान लेने जा रही थी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.