गौरीगंज, मई 4 -- मुसाफिरखाना। भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थौरी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता आशमा बानो ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार बीते रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे जब वह अपनी जमीन पर गिरे पेड़ की सफाई कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही असलम, अकरम आदि ने मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र नजीर को भी आरोपियों ने पीट दिया। यह भी पढ़ें- बांका : बसुवारा की महिला पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.