बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के गौर थानांतर्गत टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के साड़ी गांव स्थित बुद्ध बाजार में जमीन पर कब्जा करने के विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला करने की घटना सामने आई है। मंगलवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोगों ने चेहरे को गमछे से ढक रखा और लाठी-डंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं व बच्चों को निशाना पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हमले में तीन बच्चे और तीन महिलाएं घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।साड़ी गांव निवासी पीड़ित दुर्गेश पुत्र राजिंद...