भदोही, जून 24 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के नजरपुर गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्ष से थाने में तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। बताया जाता है कि नजरपुर गांव में दो पक्ष के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा था। इस बीच दोनों पक्ष के लोगों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां भजने के साथ ही पत्थर चलने लगा। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। दोनों पक्ष से सुरियावां थाने में तहरीर दे दी गई है। मारपीट मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...