भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट, तीन महिलाएं घायल
बाराबंकी, जून 29 -- सुबेहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के बाद एक ही पक्ष की तीन महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पालिया गांव निवासी नरेंद्र कुमार का जमीन विवाद जागेश्वर प्रसाद मिश्र से चल रहा है। विवादित जमीन पर जागेश्वर प्रसाद मिश्र का ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था। जिसको हटाने के लिए नरेंद्र कुमार के परिजनों ने दूसरे पक्ष से कहा। जिससे उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। एक पक्ष की तीन महिलाएं संघर्ष कर रहीं थी। दूसरे पक्ष की तरफ से महिलाएं व पुरुष शामिल थे। संघर्ष के बाद एक ही पक्ष की कमलेश पत्नी पारसनाथ, देवमती पत्नी नरेंद्र कुमार व बबली पत्नी राजेंद्र घायल हो गई। सभी घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.