भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े,सात घायल
बाराबंकी, मई 30 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे पोखरा गांव में गुरुवार की दोपहर भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दिनेश बाजपेई ने थाने में तहरीर दी। बताया कि विपक्षी पुनवासी, सुरेन्द्र, बीरेंद्र, टैम्पू व रामदीन ने दोपहर में घर के बाहर उन पर हमला कर दिया। बचाने आए राजेश व रोहित बाजपेई को भी पीटा गया। दूसरे पक्ष के बीरेन्द्र कुमार ने भी तहरीर दी। बताया कि घूर की भूमि को लेकर राजेश बाजपेई, मोहित, रोहित, दिनेश व श्रीकांत आदि ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करना शुरू कर दिया। मना करने पर उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े पिता पुनवासी को भी पीटा। सुरेन्द्र का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.