कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं समेत 15 लोगों को चोटें आई हैं। बीट के सिपाही की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कोखराज थाने पर तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम झगड़े की सूचना पर वह मारूफपुर गांव पहुंचे। वहां देखा कि मकान निर्माण एवं दरवाजा लगाने की बात को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मारपीट में एक तरफ से तुफैल, फुजैल, मो. कैफ उर्फ गोलू, रहनुमा बीबी, सानिया, इशरार व शानू बीबी को चोटें आईं। जबकि, दूसरे पक्ष से सलमान उर्फ सोनू, सलीम, बब्लू, मुस्तफा, नरगिस, सना बेगम, रजिया तथा शमा जख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.