भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
अयोध्या, मई 26 -- जाना बाजार। सरसवां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और विधिक कार्यवाही में जुटी है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सरसवा निवासी केश कुमारी पत्नी स्वर्गीय बुद्धि राम ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद में गांव की ही विपक्षी शिवकली, संगीता, गीता, माया ने मिलकर उसे वा उसकी पुत्री को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वहीं घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.