भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 13 जख्मी
मिर्जापुर, जून 19 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच महिला समेत तेरह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और जांच शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 लोगों पर प्राथमिकीघटना की जानकारी गांव निवासी रामकिशन ने बताया कि घर के लोग तीन दशक पहले बने कच्चे मकान का खपरैल ठीक कर रहे थे। तभी लाठी डंडा लेकर विपक्षी घर पर पहुंचे और पट्टे की भूमि बताकर विवाद करने लगे। घटना की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस लौट गई। पुलिस के वापस जाते ही विपक्षी दोबार उग्र हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.