मुंगेर, दिसम्बर 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के निशिहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के निशिहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों ने जख्मी आशा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। वहीं इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई आशा देवी का पुत्र विकास कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा विकास कुमार का भी इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।...