महोबा, अप्रैल 3 -- महोबा, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर दबंगों के द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन भाईयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली के गांव सालट निवासी पप्पू पुत्र मुतिया अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को भूमि विवाद में पड़ोसी गाली गलौच करने लगे विरोध करने पर दबंगों ने बेटा के साथ मारपीट की। जब दबंगों के घर शिकायत करने गए तो दबंगों ने गाली गलौच कर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित छविलाल, भुजबल, गोकुल पुत्रगण चतुरा और सुरेश के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में विवाद हुआ है जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.