भागलपुर, अप्रैल 11 -- पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जनता दरबार में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार में अब आप केवल आवेदन लेंगे सरकार के निर्देशानुसार अब भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए जनता दरबार का आयोजन संबंधित अंचलाधिकारी के कार्यालय में होगा। संबंधित थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद के मामलों का नियमानुकूल समय पर निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ जनता दरबार में प्राप्त आवेदन को विभागीय पोर्टल प...