बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। दुबौलिया के बरसांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के रहने वाले मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। बीच-बचाव करने आए दो भांजे और चाचा को भी मारापीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रामजनक, अजय कुमार, दुबरी और सुशीला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.