आजमगढ़, मई 2 -- बरदह, आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कुड़ियर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार की देर शाम को लाठी-डंडे से जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है। कुड़ियर गांव निवासी 55 वर्षीय रमाशंकर यादव पुत्र स्व. बासदेव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी लालबहादुर यादव, सुनील यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार की देर शाम को घर चढ़ कर गाली गलौज देने लगे। प्रतिरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसे मारने लगे। उसकी चीख पुकार सुनकर बड़ा भाई 60 वर्षीय उमाशंकर यादव बीच बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दोनों भाइयों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.