भूमि विवाद को लेकर किया हमला, मां-बेटी समेत कई घायल
बाराबंकी, मई 27 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के पूरे रोशनलाल पुरवा मजरे असेना गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही चंद्रशेखर से उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि 26 मई की देर रात करीब साढ़े तीन बजे चंद्रशेखर, सरदार, मुरारी, सुल्तान, दीपचंद्र, रौनक, अर्चित, रामकिशोरी उर्फ कजरा, रोहित, पवन, सचिन समेत अन्य लोग धारदार हथियार और फावड़ा लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर की बनी दीवार तोड़ना शुरू कर दिया।विरोध करने पर विपक्षियों ने बृजेश कुमार, उनकी पत्नी मिथलेश कुमारी और पुत्री गायत्री पर हमला कर दिया। मारपीट में मां-बेटी समेत परिवार के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.