साहिबगंज, अप्रैल 25 -- साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर थाना दिवस पर जिले के विभिन्न थानों में बैठक कर भूमि विवाद से संबंधित 18 मामलों का निष्पादन किया गया। मौके पर कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए थे। शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई जारी है। मिर्जाचौकी थाना में 3 आवेदन प्राप्त हुए, एक का निष्पादन किया गया। मुफस्सिल थाना में 6 आवेदन आए, 3 का निपटारा हुआ।नगर थाना में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। जिरवाबाड़ी थाना में एक आवेदन मिला, निष्पादन लंबित है। तालझारी थाना में 3 में से 2 आवेदन निष्पादित किए गए। राजमहल थाना में प्राप्त दो आवेदन का निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- थाना दिवस पर भूमि विवाद के पांच मामले सुलझे तीनपहाड़ थाना में कोई आवेदन नहीं आया। राधानगर थाना में 4 में से 3 आवेदन सुलझाए गए। बड़हरवा थाना में 3 आवेदन में से 2 का निपटारा हुआ। ...