मधेपुरा, जनवरी 4 -- चौसा, निज संवाददाता। थाना में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद के सात मामले का निष्पादन किया गया। शेष मामले के निष्पादन के लिए अगली जनता दरबार में फरियादियों को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया। चौसा थाना में सीओ उदय कांत मिश्र और थानाध्यक्ष रविकुमार पासवान के नेतृत्व में लगाए गए जनता दरबार में लौआलगान, कलासन, भटगामा, फुलौत, अरजपुर, चिरौरी, पैना, घोषई, रसलपुर धुरिया, तीनमुही, अजगैवा, धाने-माने डीह, घसकपुर, झंडापुर, सपनी मुसहरी आदि जगहों से भूमि विवाद के एक दर्जन से अधिक मामले आए। इसमें सात मामले का निष्पादन कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.