कटिहार, अप्रैल 16 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि अनुमंडल कार्यालय बारसोई में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित अनुमंडल स्तरीय बैठक की गयी। बैठक में लंबे समय से अनिर्णित पड़े भूमि विवाद के मामलों पर एसडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि इन मामलों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। एसडीओ राजू कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि भूमि विवाद के मामलों में वर्षों से चली आ रही ढिलाई अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सभी बीडीओ सह प्रभारी सीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड में भूमि विवाद के लंबित मामलों की सूची तैयार कर तत्काल निष्पादन की प्रक्रिया आरंभ करें, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.