भभुआ, जून 1 -- (पेज तीन सिंगल) रामपुर। अंचल पदाधिकारी अनु कुमारी ने सोमवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक भूमि विवाद का मामला आया था। विवाद की सुनवाई करते हुए तीन मामलों का निस्तारण सीओ द्वारा किया गया। दो पक्षों के बीच उत्पन्न भूमि विवाद के पक्षकारों को नोटिस देकर शनिवार को थाना में लगनेवाले जनता दरबार में बुलाया गया है। पक्षकारों से भूमि संबंधित दस्तावेज की भी मांग की गई है। साक्ष्य और जांच रिपोर्ट के आधार पर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी ने दी और बताया कि भूमि विवाद कम करने के लिए सप्ताह में दो बार उनके कार्यालय कक्ष और एक बार थाना में सुनवाई की जाती है।

मारपीट में तीन महिला सहित छह घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत...