भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भदोही के आदेश पर औराई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। औराई थाना क्षेत्र के पूरेनोहरी गांव निवासी माला देवी पत्नी कैलाशनाथ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कहा था कि 25 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे विपक्षी जमीन पर कब्जा करने लगे। नरिया उखाड़ कर फेंकने लगे। जब मना किया तो आरोपियों ने गालियां देने के साथ ही मारपीट की। वहीं घर में घुसकर तोड़फोड़ कर आलमारी में रखे दो हजार रुपये नकद और चांदी की चेन को भी ले गए। पुलिस को सूचित करने पर जाने से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर भी औराई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रीति देवी, सरोजा देवी, प्रकाश चंद और नवीनचंद के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.