आरा, मार्च 6 -- पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन पीरो में सेवा, संवाद और समाधान दिवस पर शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने आठ परिवादियों की शिकायतों का समाधान किया। सीओ लखेन्द्र कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विकास कुमार सिंह और शैलेश कुमार ने भी अपने-अपने कार्यालय में शिकायतें सुनी। पचमा निवासी सिंगासन पाण्डेय की शिकायत पर दोनो पक्षों को सोमवार को शिविर में आने की नोटिस दी गयी। बचरी निवासी विमलेश कुमार राय ने दाखिल खारिज से संबंधित शिकायत की। मुकुंदपुर निवासी कादिर अंसारी ने भूमि विवाद, त्रिवेणी पाण्डेय ने नाला विवाद, सरपंच अवध सिंह ने भूमि विवाद, आंबेडकर मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद ने भूमि विवाद की शिकायत की। भूमि विवाद के मामले में एसडीओ ने दोनो पक्षों को बुलाया।...