भूमि विवाद के निस्तारण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 30 जून तक चलेगा अभियान
सिद्धार्थ, जून 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। एक वर्ष में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायतों के निस्तारण में शासन स्तर पर की गई समीक्षा के दौरान खामियों की आंशका को लेकर पुनः उसके प्रभावी निस्तारण की दिशा में 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 1172 मामले पुनः जांच कर निस्तारण करने के लिए स्थानीय प्रशासन को वापस किया गया है। निस्तारण के लिए तहसील प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भीषण गर्मी व जबरदस्त तपन के बीच अफसर फील्ड में उतरकर पसीना बहा रहे हैं। अब तक कुल 79 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं।तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश के क्रम में एक वर्ष के दौरान प्राप्त भूमि संबंधी शिकायतों की रिपोर्ट की पुनः जांच की जा रही है। जिसमें रास्ता, चकरोड, नाली पर कब्जा, चकबंदी में वरासत, न्यायालय के आदेशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.