आरा, जून 8 -- पीरो, संवाद सूत्र। खेतीबारी का समय नजदीक आने के साथ भूमि विवाद के निदान को लेकर शिविर में भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी है। सेवा, संवाद, समाधान दिवस पर सोमवार को एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने 11 मामलों का निदान किया और कुछ मामलों में दोनो पक्षों को कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी निवासी ओमप्रकाश सिंह, हसनबाजार थाना क्षेत्र के पचरूखिया निवासी सुमन कुमार मिश्र, पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव निवासी पानपति देवी, हसन बाजार थाना क्षेत्र के मझिआंव निवासी प्रदीप सिंह और सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला निवासी विष्णु दयाल राम ने भूमि विवाद के समाधान का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद के निदान को ले बढ़ी भीड़ लिखित अनुरोध मिलने पर एसडीओ ने दोनों पक्षों को नोटिस कर कागजात के साथ उपस्थित होने ...